सचिन पायलट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को दी बधाई, की दीर्घायु होने की कामना
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर कई कांग्रेस दिग्गजों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामन संदेश भेजने वालों में सचिन पायलट भी शामिल हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख को कुमारी के सैलजा के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को उनके जन्मदिन पर कई संदेश प्राप्त हुए। राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। मैं आपके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।"

वहीं छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने एक पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस परिवार की ओर से जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।"
वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों ने रक्तदान शिविर व हवन यज्ञ आयोजित किया। कुमारी सैलजा के दिल्ली स्थित आवास पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें बधाई देने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। सचिन पायलट के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुमारी शैलजा के बधाई देने वाले नेताओं में शामिल हैं।
इसके अलावा कुमारी सैलजा को प्रदेश कांग्रेस के बड़े चेहरों के अलावा विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व सांसदों सहित अनेक नेताओं ने कुमारी सैलजा को जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सोशल मीडिया पर मिले बधाई संदेशों पर उन्होंने रिप्लाई भी किया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से कुमारी सैलजा के तेवर भी पहले की बजाय काफी आक्रामक दिखे हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से सीएम पद के दावेदारी या फिर अन्य मुद्दों पर बेबाकी सी अपनी बात रखी है। वहीं सैलजा के इन बदलते हुए तेवरों के बाद उनके समर्थकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए।












Click it and Unblock the Notifications