हरियाणा में गांवों-शहरों के बीच और मजबूत होगी सड़कों की कनेक्टिविटी, सीएम खट्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Haryana News: हरियाणा में गांवों और शहरों के बीच सड़क की कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए तीन करम से अधिक चौड़ाई वाले सभी रास्तों को पक्का किया जाएगा। सड़कों के नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए शनिवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक प्रशासनिक सचिवों और जिला उपायुक्तों के साथ लोक निर्माण विभाग भी उपस्थित रहे। इस बैठक में सीएम खट्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य को लेकर निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक को ₹25-25 करोड़ की राशि सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है।

Manohar Lal Khattar

बैठक में बताया कि सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वीकृत 1647 सड़कों में से 1632 सड़कों के टेंडर हो चुके हैं और 1378 सड़कों का काम आवंटित किया जा चुका है। सीएम खट्टर ने कहा कि इन सड़कों के टैंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और वर्क अलॉट करने में देरी न करें।

उन्होंने 5 करम के रास्तों के कार्य के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि उपायुक्त इन रास्तों का सीमांकन सुनिश्चित करें ताकि समयबद्ध तरीके से इन पर काम शुरू हो सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे करवाएं और रिपोर्ट दें कि कितनी सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता है।

ऐसी सड़कों के लिए 20 लाख रुपये तक के कार्य कार्यकारी अभियंता की कमेटी अपने स्तर पर करवा सकती है। इससे ऊपर के कार्य के लिए मुख्यालय के पास फाइल आएगी। उन्होंने उपायुक्तों को सड़कों की गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+