हरियाणा सरकार का फैसला, सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर प्रदेश के सेवानिवृत शिक्षकों की सेवा ली जाएगी

चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को राज्य के सेवानिवृत्त शिक्षकों के माध्यम से भरा जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने पूर्व में जारी पत्र को वापिस ले लिया है। विभाग द्वारा इस संबंध में जल्दी ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

Retired teachers of Haryana will get job in govt schools

इसके लिए हरियाणा राज्य के राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों के अतिरिक्त अब हरियाणा के राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त अतिथि शिक्षकों तथा हरियाणा राज्य के प्राइवेट मान्यता प्राप्त एडिड स्कूलों से सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं भी ली जा सकती हैं।

हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में खाली पदों पर दूसरे राज्यों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं भी लेने का फैसला वापस ले लिया है। अब खाली पदों पर पूर्व की तरह शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य के सेवानिवृत्त शिक्षकों को ही सुगम शिक्षा नीति के तहत रखा जाएगा।

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सुगम शिक्षा के तहत सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए जल्दी ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों के अतिरिक्त अब हरियाणा राज्य के राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त अतिथि शिक्षकों व राज्य के निजी मान्यता प्राप्त ऐडेड स्कूलों से सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं भी ली जा सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+