रेरा ने बहुमंजिला आवासीय प्रोजेक्ट का काम पूरा करने की कमान एआरजी ग्रुप को सौंपी
जयपुर, 4 जून। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने टोंक रोड पर गोपालपुरा फ्लाइओवर के पास बन रहे बहुमंजिला अवासीय प्रोजेक्ट का काम पूरा करने की कमान एआरजी ग्रुप को सौंप दी है। डवलपर को अधिवास प्रमाण-पत्र लेने के लिए 150 दिन में बकाया काम करना होगा, ऐसा नहीं होने पर रेरा प्रोजेक्ट का कब्जा ले सकेगा।

फिर इस प्रोजेक्ट का काम सरकारी एजेंसी (राजस्थान आवासन मंडल व अन्य एजेंसी), निजी डवलपर के जरिए पूरा करा सकेंगे। एआरजी आरगस एसोसिएशन की याचिका पर रेरा ने यह फैसला दिया है। रेरा ने डवलपर को रसीद, कब्जा-पत्र, एनओसी देने एवं बैंकिंग से जुड़े कार्य करने की अनुमति भी दी है। ग्रुप के चेयरमैन आत्माराम गुप्ता ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में काम पूरा कर देंगे।
5 लाख रुपए जुर्माना लगाया: डवलपर और भूमि मालिक के बीच हुए थर्ड सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट को रेरा एक्ट का उल्लंघन माना गया है। इसके लिए डवलपर पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
हर माह देना होगा काम का ब्योरा
डवलपर को हर माह एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी होगी। इसमें भूमि मालिक, बैंक प्रतिनिधि को भी बुलाया जाएगा। प्रोजेक्ट के काम का ब्योरा देना होगा। भूमि मालिक को 7 दिन में डवलपर को प्रोजेक्ट सौंपना होगा।












Click it and Unblock the Notifications