ओडिशा में पिछले 10 साल में 1,200 मेगावाट से अधिक बढ़ा अक्षय ऊर्जा उत्पादन
सदन में दिए गए केशरी देब के बयान के अनुसार, हाइड्रो उत्पादन 2013-14 में 6,790.73 मेगावाट से घटकर 2021-22 में 4,667.25 मेगावाट हो गया है।

ओडिशा में अक्षय ऊर्जा उत्पादन 2012-13 में 4,545 मेगावाट से बढ़कर 2021-22 में 5,753.5 मेगावाट हो गया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी देब ने शुक्रवार को विधानसभा में ये जानकारी दी।
भाजपा विधायक मोहन चरण मांझी के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, मंत्री प्रताप केशरी ने कहा कि हाइड्रो, स्मॉल हाइड्रो, ग्राउंड माउंटेड सोलर, रूफटॉप सोलर, फ्लोटिंग सोलर, कैनाल टॉप सोलर, विंड, बायोमास, वेस्ट-टू-एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन/ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट या किसी अन्य नवीकरणीय स्रोतों से पिछले 10 साल में 60,617.96 मेगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पन्न हुई।
उन्होंने बताया कि 60,617.96 मेगावाट में से, सबसे ज्यादा 55,284.39 मेगावाट जल विद्युत परियोजना से, 2,919.72 मेगावाट लघु पनबिजली परियोजना (एसएचईपी) से, 1,870.95 मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर से, 449.27 मेगावाट बायोमास से और केवल 93.64 मेगावाट रूफ टॉप सोलर से थी।
सदन में दिए गए केशरी देब के बयान के अनुसार, हाइड्रो उत्पादन 2013-14 में 6,790.73 मेगावाट से घटकर 2021-22 में 4,667.25 मेगावाट हो गया है और ग्राउंड-माउंटेड सोलर से उत्पन्न बिजली 2012-13 में 9.45 मेगावाट से बढ़कर 2021-22 में 578.45 मेगावाट हो गई है। एसएचईपी से ऊर्जा भी 10 साल पहले के 242.21 मेगावाट से बढ़कर अब 377 मेगावाट हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications