पंजाब व हरियाणा का रिश्ता बहुत पुराना, SYL पर अदालत का फैसला स्वीकार होगा:मनोहर लाल

मनोहर लाल देर शाम अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने चंडीगढ़ में नई विधानसभा के निर्माण को लेकर उठे विवाद पर कहा कि हमें एक बड़े भवन की जरूरत है। हम अपना भवन बना रहे हैं। पंजाब भी चाहे तो अलग इमारत बना सकता है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि भाजपा सिखों के किसी भी मामले में दखल नहीं देती है। हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी हरियाणा के सिखों की मांग है।
श्री दरबार साहिब व श्री दुर्ग्याणा मंदिर में टेका माथा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार देर शाम अमृतसर पहुंचे। हवाई अड्डे से सीधा श्री दरबार साहिब में गए। इसके बाद श्री दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेका। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नतमस्तक हुए और श्री ठाकुर जी का भी आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी ने मुख्यमंत्री को श्री ठाकुरजी का सिरोपा और प्रसाद भेंट किया।












Click it and Unblock the Notifications