जगन्नाथ संपूर्ण गृह हक्कू योजना के तहत 20 नवंबर से शुरू होगा जमीन का पंजीकरण, सीएम ने दिए निर्देश
विजयवाड़ा, 12 नवंबर। आंध्र प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक 'जगन्नाथ संपूर्ण गृह हक्कू योजना' के तहत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा। ये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ग्राम/वार्ड सचिवालय में होगा और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर होगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय शुरू करने का निर्देश दिया कि पंजीकरण प्रक्रिया पारदर्शी हो और लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई परेशानी ना हो।

मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक में बोलते हुए अधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से आवेदनों की समीक्षा होनी चाहिए और बिना किसी देरी के उन्हें मंजूरी देने के निर्देश दिए और कहा कि जमीनी स्तर पर जांच निर्धारित समय में पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को योजना के कार्यान्वयन पर निचले स्तर के अधिकारियों और लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के बीच जागरूकता पैदा की जानी चाहिए कि उन्हें संपत्ति पर पूरा अधिकार मिलेगा।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि योजना के तहत अब तक 52 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 45.63 लाख लाभार्थियों का डाटा सचिवालयों को टैग कर दिया गया है। अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर पूछताछ पूरी कर ली है। अनुमोदन 10 दिनों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त स्टांप पेपर की व्यवस्था की गई थी और 10 मिनट के भीतर पंजीकरण पूरा करने के उपाय किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications