भाजपा का असली मतलब है ब्रोकर जुमला पेपर लीक: बीआरएस

बीआरएस ने भाजपा को 'ब्रोकर जुमला पेपर लीक' पार्टी बताते हुए कहा कि ये भगवा पार्टी तेलंगाना में सत्ता हासिल करने के लिए अनैतिक तरीके अपना रही है।

bjp

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भाजपा को 'ब्रोकर जुमला पेपर लीक' पार्टी बताते हुए कहा कि ये भगवा पार्टी तेलंगाना में सत्ता हासिल करने के लिए अनैतिक तरीके अपना रही है।

इसके साथ ही भारत राष्ट्र समिति ने प्रश्न पत्र लीक मामले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पर रणनीतिक चुप्पी बनाए रखने के लिए कांग्रेस पर भी सवाल उठाया।

तेलंगाना के पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री एर्राबेल्ली दयाकर राव ने कहा, 'राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा रही है। हाल ही में एसएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने के मामले ने, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य आरोपी है, ने अगले चुनाव को जीतने के लिए पार्टी की हताशा और साजिशों को उजागर कर दिया है।'

शुक्रवार को यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए एर्राबेल्ली दयाकर राव ने कहा, 'मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आईटी मंत्री केटी रामाराव अलग तेलंगाना के कारण जेल गए थे। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय एसएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी होने के कारण जेल गए हैं। अगर बंदी संजय निर्दोष हैं, तो वह अपना मोबाइल पुलिस को क्यों नहीं पेश कर रहे हैं?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+