बदलेगी रांची की सूरत, जाम से मुक्ति के लिए कचहरी रोड सहित कई सड़कें होंगी फोरलेन
नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी ने योजना बनानी शुरू कर दी है।
झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची की सूरत बदलने वाली है। इसे अब आधुनिक स्वरुप देने की तैयारी की जा रही है, राजधानी रांची के मध्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ अब उन तमाम लोगों को एक बड़ी राहत देने की योजना बनाई जा रही है। जो अक्सर अपने दैनिक और पेशागत कार्य के लिए अल्बर्ट एक्का चौक, कचहरी चौक, जेल चौक और राजभवन की ओर प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। इस इलाके में यातायात सामान्य हो और इलाका सुंदर बनाया जा सके, इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी ने योजना बनानी शुरू कर दी है।

इन योजनाओं को लेकर नगर निगम विकास एवं आवास विकास के सचिव तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय कुमार चौबे ने अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक होते हुए डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क तक सड़को का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कुछ महत्वपूर्ण निर्देश नगर विकास सचिव के द्वारा दिए गए। उन्होंने खुद इन सड़को के जाम की स्थिति का अवलोकन किया और स्थिति को दुरुस्त करने को लेकर सर्वे एजेंसी को अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसमे अल्बर्ट एक्का चौक से लाइन टैंक तालाब मार्ग फोरलेन बनाने को लेकर भी मंथन किया तो वही लाइन टैंक तालाब के पीछे से पुराना नगर निगम बिल्डिंग तक पहुंचने वाला मार्ग की भी चौड़ीकरण की बाते हुई।
सर्वे के दौरान कमिश्नर ऑफिस से निबंधन कार्यालय होते हुए डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क तक जाने वाला मार्ग फोरलेन करने को लेकर भी कार्ययोजना और और उसकी परेशानियों को समझा गया। मामले पर नगर विकास सचिव विनय चौबे ने कहा की कचहरी के पास नेताजी सुभाष पार्क का कायाकल्प करने की बात मीडिया से कही वही उन्होंने कहा की इस पूरे इलाके को ग्रीन पार्क के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications