राजस्थान : गहलोत सरकार का बड़ा कदम, RGHS स्कीम को मिली अतिरिक्त बजट की मंजूरी

जयपुर, 30 सितंबर। गहलोत सरकार ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधाओं के भुगतान के लिए 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी गई है। यह राशि आगामी अक्टूबर, नवंबर एवं दिसंबर के लिए स्वीकृत की गई है।

राजस्थान : RGHS स्कीम को मिली अतरितक्ट बजट की मंजूरी

एक बयान के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1045 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इस राशि का पूर्ण व्यय विभाग द्वारा किया जा चुका है। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आरजीएचएस योजना के लिए आगामी तीन महीनों के लिए 500 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आरजीएचएस योजना का मुख्य उद्देश्य राजकीय कार्मिकों एवं पेंशनधारियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है, जिसका खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। बयान के अनुसार इस योजना से जहां लाभार्थी को समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित होता है, वहीं आर्थिक कारणों से महंगे उपचार की चिंता से भी मुक्ति मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+