Rajasthan: 'जनता का प्यार और सहयोग हमारे साथ', सीएम अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जब हम लोग काम करते हैं तो देखते हैं कि पब्लिक का मूड क्या है। सर्वे में 10 हजार या 20 हजार लोगों के बीच किया जाता है। कई कंपनी सर्वे करती रहती है, इसलिए मेरा कभी सर्वे पर विश्वास रहा नहीं है।

ashok gehlot

मेरा मानना है कि जो माहौल राजस्थान के अंदर है, उसको देखकर मैं कह सकता हूं कि ओवर ऑल राजस्थान की जनता में अहसास इस बात का है कि गुड गर्वनेंस है, जो भी योजना हमने बनाई वह इतिहास बन गया। पानी, बिजली, सोशल सिक्योरिटी किसी भी चीज में कोई कमी नहीं रह गई। कुछ स्कीम हमने ऐसी बनाई जिसकी आज पूरे देश में चर्चा हो रही है।

हमने जो राइट टू हेल्थ बनाया जो पूरे देश में कहीं नहीं है, जिसमें 25 लाख का बीमा दे रखा है। इससे राजस्थान लोगों को हेल्थ की सोशल सिक्योरिटी दी है जो पूरे देश में कहीं नहीं है। हमने राजस्थान में मिनिमम इनकम गारंटी एक्ट बनाया है, वह भी पूरे देश में कहीं नहीं बना है। मनरेगा के वर्कर को गारंटी के साथ 25 दिन का एक्स्ट्रा इनकम दिया है। शहरी रोजगार योजना चलाई है। पीएम ने उज्जवला योजना चलाई थी, लेकिन LPG सिलेंडर महंगे होते गए तो वे खरीद नहीं पा रहे हैं। हमने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना शुरू किया है। महिलाओं में महामारी होती है, उड़ान योजना के तहत राजस्थान की प्रत्येक महिला को हर महीने 12 नेपकिन दी जाएगी। महंगाई राहत कैंप शुरू किया है

हमारी जैसी योजनाएं कहीं नहीं

सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि गिग वर्कर्स के लिए योजना शुरू किया है, जो देश-दुनिया में कहीं नहीं है। पहले मैं भी गिग वर्कर्स नहीं जानता था। लेकिन जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में लोगों से संवाद किया तो पता चला कि देश में गिग वर्कर्स लाखों की संख्या में हो गए हैं। सर्विस प्रोवइडर सेक्टर में कार्य करने वालों की कोई सोशल सिक्यारिटी नहीं होती है। जब उन्होंने अपना दुख बताया तो हमने तय किया कि हम इनके लिए गिर वर्कर्स एक्ट बनाएंगे। मुझे खुशी है कि उनके लिए हमने 200 करोड़ रुपये रखे हैं। वेलफेयर फंड बनाया है। पिछले साल हमने ग्रामीण ओलंपिक खेल करवाए थे, जिसमें 30 लाख ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिसमें एक लाख महिलाएं भी रहीं। इसमें बच्चों से लेकर 50-60 साल के लोग भी छह दिन खूब खेले। इसका अलग माहौल बना। हम लोग हर वर्ग के छू रहे हैं। सोशल सिक्योरिटी हमारा नारा है। मुझे पूरा भरोसा है जनता हमारे साथ है क्योंकि वो सर्वे नहीं सच देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+