Rajasthan: 'सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं, हम वापसी करेंगे', सीएम गहलोत का बड़ा बयान
मीडिया से बात करने के दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'लोगों का मूड हमारे पक्ष में है, जनता हमारी सरकार वापस लाएगी।'

Rajasthan: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही अपनी-अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। बीजेपी-कांग्रेस के नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि इस बार राजस्थान में परंपरा बदलेगी और हम सत्ता में वापसी करेंगे।'
बोले गहलोत-'लोगों का मूड हमारे पक्ष में'
मीडिया से बात करने के दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों का मूड हमारे पक्ष में है. प्रदेश में हमने बेहतरीन योजनाओं को लागू किया. हमारी प्रतिबद्धता प्रदेश की जनता के साथ है. हमारे कोविड प्रबंधन की दुनिया भर में प्रशंसा हुई. हमारी सरकार पर लोगों को भरोसा है. पुरानी पेंशन योजना को हमने लागू किया. जनता हमारी सरकार वापस लाएगी।'
सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इससे पहले भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ही इस बार भी बनने जा रही है. उनका यह भी कहना था कि राजस्थान में उनकी सरकार के खिलाफ किसी तरह की कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है. चिरंजीवी योजना को लेकर मुख्यमंत्री इस बात का दावा करते आ रहे हैं कि ऐसी योजना पूरे देश में कहीं और नहीं हैं.प्रदेश की जनता को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है. उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई कि इन्हीं योजनाओं के बलबूते वह सत्ता में वापसी करेंगे. वहीं इस साल पेश किए गए राज्य के बजट को लेकर उनका कहना था कि इसमें समाज के सभी वर्गों को राहत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications