Rajasthan: 'मणिपुर पर सिर्फ दो मिनट बोले मोदी', सीएम गहलोत ने PM के भाषण पर उठाए सवाल
Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'मणिपुर में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। महिलाओं के साथ लगातार रेप, हिंसा की घटनाएं हो रही है। 100 से ज्यादा रेप के मामले सामने आ चुके हैं। हजारों की संख्या में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन प्रधानमंत्री संसद में जाकर सिर्फ हंसी ठिठोली करते हैं। उन्होंने 2 घंटे के भाषण में मणिपुर का सिर्फ 2 मिनट जिक्र किया, जबकि इस तरह के गंभीर मुद्दे पर उन्हें अच्छे से अपनी बात रखनी चाहिए थी।'

गहलोत ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं मेरे हाथ में कुछ नहीं है, जबकि उन्हें वहां राष्ट्रपति शासन लागू करवा देना चाहिए। वहां गवर्नर उनके ही तो हैं। उन्हीं के एडवाइजर होते, शासन उन्हीं का रहता, लेकिन न जाने क्यों वह सख्त कदम नहीं उठा रहे। ऐसे में अब देश की जनता भी जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री मणिपुर मामले पर चुप क्यों हैं, हमें बस इस बारे में जवाब चाहिए।'
'मोदी और शाह हमारी सरकार नहीं गिरा पाए'
उन्होंने आगे कहा कि 'राजस्थान में बार-बार प्रयास करने के बावजूद मोदी और शाह सरकार नहीं गिरा पाए, आज इसे लेकर उनके दिलों में आग लगी हुई है लेकिन वो पहले भी सफल नहीं हुए थे और आगे भी सफल नहीं होंगे। हमारी सरकार ही वापस आ रही है क्योंकि जनता जानती है कि कौन काम करता है और कौन केवल झूठ बोलता है।'












Click it and Unblock the Notifications