Rajasthan: 'राजस्थान को बेवजह किया जा रहा बदनाम', CM गहलोत ने साधा भाजपा पर निशाना
Rajasthan:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि भाजपा शाषित राज्यों में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद भी बीजेपी वाले बेवजह राजस्थान को बदनाम करते हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि 'बीजेपी वाले सिर्फ और सिर्फ झूठ बोल रहे हैं।उनके पास कहने को कुछ है ही नहीं। गहलोत ने कहा कि महिलाओं से दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले मध्यप्रदेश में दर्ज हैं। वहां बीजेपी का शासन है। इसके बावजूद बेवजह राजस्थान को बदनाम किया जा रहा है।'
सीएम गहलोत ने कहा कि 'महिलाओं के दुष्कर्म के मामलों में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। हत्या और महिलाओं के अपहरण के सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज है। नाबालिगों के साथ दुराचार यानी पोस्को के सर्वाधिक मुकदमे भी मध्यप्रदेश में दर्ज हैं, जबकि राजस्थान 12वें स्थान पर है।'
'पुलिस कस्टडी में मौतों के सर्वाधिक मामले गुजरात में दर्ज हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कंपलसरी एफआईआर सिस्टम लागू है। बीजेपी शाषित राज्यों में आपराधिक आंकड़ें तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं को जनता को गुमराह करने के बजाय सही तथ्य सामने रखने चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications