राजस्थान सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, ये होंगे शाहपुरा के नए जिला कलेक्टर
शाहपुरा कलेक्टर मंजू को ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव लगाया गया है। राजस्थान हेरिटेज कॉर्पोरेशन के सीईओ टीकमचंद बोहरा अब शाहपुरा के नए जिला कलेक्टर होंगे।
गुरुवार देर रात कार्मिक विभाग ने एक जिला कलेक्टर समेत सात आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए इनमें से तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जारी आदेश के मुताबिक नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त महेंद्र सोनी को हरीश चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम-आरआईपीए) का एडीजी के नियुक्त किया गया है। वहीं, आबकारी विभाग के आयुक्त कुमार पाल गौतम तबादला कर उन्हें राजस्थान हाउसिंग बोर्ड का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़ तीन आईएएस अधिकारियों क्रमशः सुधीर कुमार शर्मा, कुमार पाल गौतम और ताराचंद मीना को उनकी हालिया पोस्टिंग के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अपराध के खिलाफ एक्शन मोड में है मुख्यमंत्री
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं और अभिभावकों के अंदर असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाए रखने के साथ ही अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए आदतन अपराधियों, जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों और ड्रग तस्करों आदि पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने साथ ही, कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने आपराधिक घटनाओं के बाद शव रखकर प्रदर्शन को अनुचित बताते हुए कहा कि इससे अनुसंधान कार्य में वैधानिक अड़चनें आती हैं। यह दिवंगत के प्रति भी असंवेदनशीलता है।












Click it and Unblock the Notifications