पूर्व CM राजे न BJP स्थापना दिवस पर लिखा-'देशसेवा को समर्पित पार्टी रूपी छोटे से पौधे को बनाया वटवृक्ष'

जयपुर, 6 अप्रैल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के ज़रिये धड़ाधड़ कई ट्वीट्स किए। इस दौरान उन्होंने पार्टी की स्थापना काल से लेकर अब तक के तमाम वरिष्ठ नेताओं का ज़िक्र किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व कौशल का भी जमकर गुणगान किया।

raje

एक ट्वीट में राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जारी शुभकामना संदेश में कहा कि 'देशसेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपनी मेहनत, त्याग एवं लगन से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं और संस्थापक सदस्यों को मेरा सादर प्रणाम।'

एक अन्य ट्वीट में राजे ने कई नेताओं का नाम लेकर पार्टी में उनकी भूमिका का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. उपाध्याय, सुंदर सिंह भंडारी, नानाजी देशमुख, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी व भैरोंसिंह शेखावत सहित उन सभी महापुरुषों का आभार, जिन्होंने भाजपा को विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बनाया था।'

राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों को भी आत्मीय बधाई, जिनकी उत्कृष्ट विचारधारा, सुशासन व विकास नीति से प्रभावित होकर आज देश का हर वर्ग पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।'

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आइए हम सभी मिलकर कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटते हुए एक बार फिर वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। जय हिन्द, जय भाजपा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+