राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत सहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और कई मंत्री आज मरैना आएंगे
राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने बताया, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मरैना कस्बे में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 7 मई को धौलपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी रविवार को धौलपुर आएंगे। मुख्यमंत्री और मंत्री राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मरैना कस्बे में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा,उर्जा मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय,जल संसाधन मंत्री महेश जोशी,पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव,प्रभारी मंत्री अशोक चांदना,सिंचाई मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी रहेंगे।
राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मरैना कस्बे में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। विधायक रोहित बोहरा, जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, एसपी मनोज कुमार,जिला परिषद सीओ सुदर्शन सिंह तोमर आ द अधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया तथा सभा स्थल एवं हैलीपैड की व्यवस्थाओं को देखा। जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं, एसपी मनोज कुमार ने बताया कि सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख़्ता बंदोबस्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications