Rajasthan: CM गहलोत का बड़ा हमला, पूछा- 'कहां लिखा है कि BJP को वोट देने वाला ही हिंदू होगा?'

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत बोले- 'आप लोगों को भड़काने के लिए बीजेपी कोई न कोई मुद्दा लेकर आ जाती है। धर्म के नाम पर जाति के नाम पर।

rajasthan

Ashok Gehlot on BJP: राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को सवाल उठाया क‍ि 'यह कहां लिखा है क‍ि जो बीजेपी को वोट देगा वह हिंदू होगा?' इसके साथ ही सीएम गहलोत ने युवाओं से अपील की कि वे तय करें क‍ि उन्हें 'विकास एवं व‍िजन' चाहिए या सिर्फ लोगों को भड़काने वाले मुद्दे। दरअसल, अशोक गहलोत नाथद्वारा (राजसमंद) में हल्दीघाटी युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे, जब उन्होंने ये बात कही।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत बोले- 'आप लोगों को भड़काने के लिए बीजेपी कोई न कोई मुद्दा लेकर आ जाती है। धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर। सब ही हिंदू हैं। हम हिंदू नहीं हैं क्‍या? यह कहां ल‍िखा है क‍ि जो बीजेपी को वोट देगा, वह हिंदू होगा? यह कहां लिखा हुआ है?'

'बीजेपी ने 'हिंदू' होने की जो परिभाषा दी, वह देशहित में नहीं'
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'बीजेपी को वोट देंगे तो वह हमें प्रमाणपत्र देंगे कि आप हिंदू हो? वोट नहीं देंगे बीजेपी को (तो) क्या होगा? लोकतंत्र में कोई बीजेपी को वोट देते हैं, कोई नहीं देते. कोई कांग्रेस को वोट देते हैं, कोई नहीं भी देते। तो जो कांग्रेस को वोट नहीं देते उन्‍हें क्‍या कहेंगे?' उन्‍होंने कहा, 'यह समझ से परे है क‍ि वोट उन (बीजेपी) को दो तो उन्‍हें लगता है क‍ि हम हिंदू हैं, वोट नहीं देने वाले हिंदू नहीं हैं। यह परिभाषा कहां से लेकर आए ये? यह देशहित में नहीं है।'

सीएम गहलोत ने युवाओं का बढ़ाया मनोबल
इतना ही नहीं, अशोक गहलोत ने आगे युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि ज्ञान ही ताकत है। उन्‍होंने कहा कि आज आईटी में राजस्‍थान देश में पहले पायदान पर है, हम लोग बहुत आगे बढ़ चुके हैं और अभी और आगे जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+