सीएम गहलोत का भाजपा को जवाब, कहा-'हमने असेंबली के अंदर कानून पास किया'
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पूछा कि क्या भाजपा बता सकती है कि आपने बच्चों की शिक्षा के मौके रोक कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया?

राजस्थान में भाजपा यात्राओं के माध्यम से अशोक गहलोत सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। भाजपा कानून व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं के पर्चे लीक होने सहित विभिन्न मुददों को लेकर आक्रामक है। लेकिन सीएम अशोक गहलोत हर मोर्चे पर भाजपा का हर सवाल देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि ' कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में छह मेडिकल कालेज, 25 नर्सिंग कालेज खोले, 500 उप स्वास्थ्य केंद्र व 21 नए जिला अस्पताल खोले हैं। वहीं, पिछली भाजपा सरकार ने पांच साल में एक मेडिकल कालेज और दो नर्सिंग कालेज खोले थे।'
अशोक गहलोत ने कहा कि ' राजस्थान पहला राज्य है... हमने उनकी बिल्डिंग्स को ध्वस्त किया है, हमने असेंबली के अंदर कानून पास किया है, हमने बर्खास्त किया है नौकरियों से, ऐसा किस राज्य ने किया है? BJP के वक्त में तो, गृह मंत्री थे नेता प्रतिपक्ष, सब इंस्पेक्टर के अंदर पेपर आउट हो गया, 80 लोग नौकरी में चले गए।'
सभी को जानकर प्रसन्नता होगी और गर्व होगा कि आज तमाम स्थितियों के बावजूद भी आर्थिक स्थिति सुधरती जा रही है, उसके कारण से हम देश के अंदर जीडीपी के अंदर नंबर 2 पर आ गए हैं, नंबर 1 पर आंध्र प्रदेश 11.4 % और नंबर 2 पर राजस्थान है देश के अंदर 11.04 %, मैं गर्व से कह सकता हूं।
गहलोत ने पूछा कि क्या भाजपा बता सकती है कि आपने बच्चों की शिक्षा के मौके रोक कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया? गहलोत ने कहा, 'मेरी सरकार ने 94 महिला कालेज सहित कुल 210 कालेज खोले, वहीं, पिछली भाजपा सरकार ने 81 कालेज खोले थे।' सीएम ने कहा कि चार साल में 266 नए प्राथमिक स्कूल खोले गए हैं। वहीं, पिछली सरकार में एक भी नया प्राथमिक स्कूल नहीं है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकलांगों को पेंशन पर 2,170 करोड़ का बजट खर्च किया। वहीं, भाजपा सरकार ने मात्र 425 करोड़ की पेंशन ही दी थी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए 8,160 करोड़ खर्च किए। वहीं, भाजपा सरकार में 856 करोड़ का खर्चा हुआ था। इसी तरह वृद्धावस्था पेंशन, ग्रामीण विकास, कृषि कॉलेज स्थापना आदि को लेकर भी दोनों सरकारों के काम का अंतर गिनाए गया है।












Click it and Unblock the Notifications