Rajasthan: सीएम गहलोत ने अस्पतालों में 619 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इमरजेंसी कोविड रेस्पॉन्स पैकेज (ईसीआरपी) के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रदेश के छह चिकित्सा महाविद्यालयों-अस्पतालों में स्वीकृत 390 आईसीयू बैड्स के संचालन के लिए नर्सिंग स्टाफ-वार्ड अटेंडेंट के 619 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। साथ ही झुझुनूं, सवाई माधोपुर और टोंक जिले के चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए संपर्क सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए 10.07 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

CM Ashok Gehlot

इन नवीन पदों में नर्स ग्रेड प्रथम के 17 पद, नर्स ग्रेड द्वितीय के 453 पद एवं वार्ड अटेन्डेन्ट के 149 पद शामिल हैं। नवसृजित पदों के लिए राजस्थान सिविल पदों पर संविदा भर्ती नियम 2022 के प्रावधानों के अनुसार, राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (राजमेस) द्वारा भर्ती की जाएगी। ये नवीन पद एसएमएस मेडिकल कॉलेज (जयपुर), जनाना अस्पताल (जयपुर), महिला चिकित्सालय (जयपुर), रवीन्द्र नाथ टैगोर चिकित्सा महाविद्यालय (उदयपुर), सरदार पटेल चिकित्सा महाविद्यालय (बीकानेर) और एमडीएम अस्पताल (जोधपुर) में सृजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि ईसीआरपी-द्वितीय के अंतर्गत राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में नवीन वार्डों के निर्माण के साथ-साथ वार्डों को क्रमोन्नत भी कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से इन वार्डों के सुचारू संचालन में सहायता मिलेगी तथा आमजन को राहत मिल सकेगी।

तीन चिकित्सा महाविद्यालयों की राह अब होगी आसान

  • मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए दी 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
  • झुझुनूं और टोंक में होगा संपर्क सड़क का निर्माण
  • सवाई माधोपुर में होगा सड़क का चौड़ीकरण
  • गहलोत सरकार प्रदेश में एक सुदृढ़ सड़क तंत्र विकसित करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश के झुझुनूं, सवाई माधोपुर और टोंक जिले के चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए संपर्क सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए 10.07 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

गहलोत की इस मंजूरी से झुझुनूं से चिकित्सा महाविद्यालय समसपुर तक लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से दो लेन सड़क का निर्माण तथा टोंक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 से युसुफपुरा, चराई टोंक तक 3.98 करोड़ रुपये की लागत से संपर्क सड़क का निर्माण हो सकेगा। इसके अलावा सवाई माधोपुर जिले के राज्य राजमार्ग संख्या 122 से चिकित्सा महाविद्यालय, सवाई माधोपुर तक की सीसी रोड को 1.08 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा एवं सुदृढ़ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा महाविद्यालयों तक नवीन सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के मरम्मत कार्य होने से आमजन एवं विद्यार्थियों का महाविद्यालयों में आवागमन आसान हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+