Rajasthan: बोले CM अशोक गहलोत- 'चुनाव आते ही BJP के नाटक शुरू हो जाते'

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने कोटपुतली की जनता की 70 सालों की मांग को पूरा किया है।

Rajasthan : सीएम अशोक ने कोटपूतली में पाना देवी महिला कॉलेज परिसर में ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने कोटपूतली-बहरोड़ को जिला बनाने के लिए एलबीएस कॉलेज परिसर में आयोजित धन्यवाद सभा में शिरकत की और इस दौरान गहलोत ने महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया तथा फीडबैक लिया. वही आमजन को संबोधित किया. साथ ही 4 सौ करोड़ की 56 योजनाओं का भी शिलान्यास किया।

Rajasthan:

कार्यक्रम में आयोजकों और आमजन की तरफ से सीएम और अन्य का स्वागत किया गया. सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने 2014 में जो वादे किए थे वे भूल गए हैं. वे सिर्फ घोषणाएं करते हैं, अमल में नहीं लाते. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 5 बजट पेश किए हैं, उन बजट में कोई टैक्स नहीं बढ़ाया है।

किसानों को सीधा कनेक्शन दिया जा रहा

जल जीवन मिशन योजना को लेकर गहलोत ने कहा कि घर-घर जल पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध है और हम 55 प्रतिशत तक हिस्सा देने के लिए तैयार है. उन्होंने बिजली को लेकर कहा कि राजस्थान में हमने राजस्थान में बिजली संकट को दूर किया है, जिसके लिए हमने अतिरिक्त कोयला भी खरीदा है. किसानों को सीधा कनेक्शन दिया जा रहा है. बिजली कनेक्शन को लेकर आमजन और किसानों को हमने राहत देने का कार्य किया है. चिरंजीवी योजना, RTH कानून लागू कर आमजन को फायदा पहुंचाया है।

मोबाइल फोन का पैसा सीधे खाते में

सीएम गहलोत ने कहा कि महिलाओं को स्मार्ट मोबाइल फोन जल्द ही दिए जाएंगे. जिन महिलाओं को फोन किसी कारण से नहीं मिल पाएगा, उन्हें सरकार की ओर से मोबाइल फोन का पैसा सीधे उनके खाते में डाला जाएगा. अगर हमारी सरकार दुबारा रिपीट होती है तो प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं हैं, उनको औऱ भी कारगर किया जाएगा. प्रदेश की जनता को नई सौगातें दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+