Rajasthan: 'भाजपा का प्यार उन्हीं को मुबारक', सीएम गहलोत ने कसा तंज
सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में मंहगाई के लिए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी पर कई तीखे वार किए हैं।

Ashok Gehlot : जयपुर में बीजेपी यूथ और सालासर में वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन है। भाजपा के दो शक्ति प्रदर्शन पर सीएम गहलोत ने कहा कि 'भाजपा की बात छोड़ो,आपसी प्यार मोहब्बत उनको मुबारक, उनके घर का मामला, उस पर मैं कोई कॉमेंट नहीं करना चाहता हूं। हम हमारे बजट की बात करते है, 1 अप्रैल से गरीब लोगों को राहत मिलेगी, जब सिलेंडर 500 रूपए में मिलेगा तो लाखों परिवारों को इससे राहत मिल पाएगी।'
'प्रदेश के विकास में एकमात्र बाधा है बीजेपी'
इससे पहले सीएम गहलोत ने ट्वीट करके कहा था कि 'भाजपा सिर्फ़ यह दिखाना चाहती है कि वह राजस्थान के विकास और तरक्की के खिलाफ है।'बचत, राहत, बढ़त' में एक ही बाधा है - भाजपा।' दरअसल सीएम का ये बयान भाजपा के उस आरोप के बाद आया था, जिसमें कहा गया था कि राजस्थान का बजट लीक हो गया था। जिस पर सीएम गहलोत ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी प्रदेश में तरक्की और विकास. उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता के लिए बहुत काम किए हैं।'
BJP चाहती है कि मंहगाई बढ़े
BJP चाहती है कि गरीबों का सिलेंडर 1000 रु से बढ़कर 2000 रु का हो जाए। मेरी सरकार ने आज बजट में उज्ज्वला गैस सिलेंडर 500 रु का कर दिया है। भाजपा निराधार व व्यर्थ की बातें कर रही है क्योंकि इनको ये पसंद नहीं है कि गरीब आदमी पर महंगाई की मार कम हो।उन्होंने ट्वीट में लिखा बीजेपी मतलब महंगाई, और कांग्रेस मतलब बचत।












Click it and Unblock the Notifications