विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल:उत्तराखण्ड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

उत्तराखण्ड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आरोप लगाते हुए देश के साथ प्रदेश का भी अपमान कर रहे है।

Rahul gandhi insulting country politics of opposition BJP President Mahendra Bhatt

भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आरोप लगाते हुए देश के साथ प्रदेश का भी अपमान कर रहे है। उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह प्रदेश कांग्रेस देवभूमि की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं डेमोग्राफिक पहचाने से जुड़े सरकार के कार्यों का विरोध करते हुए देश मे राज्य की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है, ठीक इसी तरह देश की छवि खराब करने की कोशिश उनके नेता विदेश दौरे पर कर रहे हैं।

बयानों की कड़ी आलोचना

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्र अपमान एवं मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताने व अल्पसंख्यकों की असुरक्षा को लेकर दिए बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि उन्हें एक पूरे समाज के अपमान का दोषी साबित होने पर न्यायालय द्वारा पूरी प्रक्रिया के तहत सजा दी गई थी, लेकिन अब जिस तरह की बयानबाजी वह विदेशी धरती पर कर रहे हैं वह सरासर न्यायिक प्रक्रिया का अपमान है। उनका अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का एजेंडा इसी बात से प्रमाणित होता है कि उन्हें जिन्ना की मुस्लिम लीग पार्टी धर्मनिरपेक्ष और सनातनी कार्य करने वाली संस्थाएं संप्रदायिक नजर आती हैं।

देश में नफरत का एजेंडा चला रहे

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और देश की तरक्की से इर्ष्या रखते हैं। जिसके कारण वह देश में नफरत का एजेंडा चला रहे हैं ।अफसोस है कि उनकी सैन फ्रांसिस्को की सभा में खालिस्तानी समर्थकों ने जमकर भारत विरोधी नारेबाजी की, लेकिन वह एक भी शब्द उनके खिलाफ नहीं बोले। लेकिन उसी सभा मे उन्होंने मोदी विरोध के चलते देश की लोकतांत्रिक संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रिया पर जमकर झूठे आरोप लगाये। वे जिस अमेरिका में बैठकर भारतीय अर्थव्यवस्था के खराब होने पर प्रवचन दे रहे थे। हालांकि वहाँ के अर्थिक हालात वर्तमान में बेहद खराब हैं और समूचे यूरोप के साथ वह भी जबरदस्त आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं । अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार संबंधित आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो उन्हें चेहरा छिपाना मुश्किल हो जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+