राहुल गाँधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कही यह बात
कांग्रेस के नेता और उत्तराखंड के प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज बनकर उभरे हैं और दोबारा अब संसद में दहाड़ने का मौका मिलेगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों में नया उत्साह नजर आ रहा है। कांग्रेस के नेता और उत्तराखंड के प्रभारी देवेन्द्र यादव ने इसे सच्चाई की जीत बताई है।

देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव ने आने वाले दिनों में प्रदेशभर में होने वाली पदयात्रा को लेकर पीसीसी के साथ बैठक की। इससे पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने पर देश की 130 करोड़ जनता को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज बनकर उभरे हैं और दोबारा अब संसद में दहाड़ने का मौका मिलेगा। यादव ले कहा कि सच्चाई को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है। लेकिन छुप नहीं सकती है। प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने बताया कि पदयात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी और जल्द ही इसका प्रारुप सार्वजनिक किया जाएगा।
Uttarakhand Congress in-charge Devender Yadav says, "I would like to congratulate the public...Rahul Gandhi who has come out as the voice of the country, will get a chance to speak again in Parliament. No matter how much the truth is suppressed, it cannot be hidden. After all the… pic.twitter.com/a83POcRmDe
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications