जयपुर पहुंचे Rahul Gandhi, सीएम अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी शनिवार 23 सितंबर को जयपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जयपुर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
तो वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी के स्वागत में जमकर नारे लगाए। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज जयपुर पहुंचेंगे।

यहां दोनों नेता कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, पार्टी संगठन में नई ऊर्जा फूंकने का काम भी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास के बाद कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।
इतना ही नहीं, जयपुर में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सभा को लेकर पूरा पार्टी संगठन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मानें तो ये सभा ऐतिहासिक होगी।
इसमें प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जयपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे करीब 1 बजे प्रदेश कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद पास बने सभा स्थल पहुंचेंगे औऱ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
आपको बता दें कि राहुल गांधी और खड़गे के दौरे को लेकर राजस्थान सरकार ने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और केवल पासधारी नेताओं ओर कार्यकर्ताओं को ही सभास्थल में प्रवेश मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications