हरियाणा: पंचकूला में हुआ राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन, तनाव कम करना उद्देश्य, CM मनोहर लाल ने दिया खास संदेश
हरियाणा के पंचकूला में राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इनर सर्किल रोड किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी भाग लिया। सीएम कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ साइकिल चला कर पहुंचे।
तनाव कम करने के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम: सीएम मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में तनाव कम करना है। इस कार्यक्रम में लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कोरोना के चलते राहगीरी का कार्यक्रम बंद कर दिया था, लेकिन अब उसे फिर से शुरू कर दिया गया है। सीएम ने इस कार्यक्रम के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया है।

नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान: सीएम मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एक सितंबर से पूरे हरियाणा के लिए साइक्लोथोन करनाल से शुरू होगी। सीएम ने कहा साइक्लोथोन का उद्देश्य नशे के खिलाफ संदेश देना है। यह यात्रा 25 दिनों में पूरी होगी और यमुनानगर में इसका समापन होगा। पंजाब सीएम के हरियाणा में व्यवस्था खराब होने वाले बयान पर भी सीएम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था उनकी खराब है, उन्हें अपने यहां की चिंता करनी चाहिए।
रंग दे बसंती चोला थी राहगीरी कार्यक्रम की थीम: सीएम मनोहर लाल
राहगीरी कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कार्यक्रम में आज अलग-अलग विद्या दिखाई गई है और स्टॉल लगें है, जो इस कार्यक्रम को और खास बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक तनाव कम करने और शारररिक बल बढ़ाने में इस तरह के कार्यक्रम जरूरी है। आज के कार्यक्रम का थीम रंग दे बसंती चोला रखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications