पंजाबी हिंदू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रावण दहन कार्यक्रम के लिए दिया निमंत्रण
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 24 अक्टूबर 2023 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 'रावण दहन' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'रावण दहन' कार्यक्रम मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष 'रावण दहन' कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ-साथ स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जाएगी, जो मुख्य आकर्षण होंगे।
वहीं, इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनंद, सचिव कुणाल अजमानी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications