पंजाब: महिला बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आंगनवाड़ी वर्करों की मांगों के समाधान पर दिया जोर

पंजाब की महिला बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आंगनवाड़ी वर्करों की मांगों के समाधान पर जोर दिया है।

महिला बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आंगनवाड़ी वर्करों की मांगों के समाधान पर दिया जोर

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य की आंगनवाड़ी वर्करों की जायज़ मांगों पर विचार किया जायेगा और जल्द ही इनका समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों की जायज़ मांगों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। इसी वचनबद्धता के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ऑल पंजाब आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (रजि:) के साथ उनकी जायज़ मांगों को हल करने के लिए बैठक की।

मीटिंग के दौरान यूनियनों के द्वारा रखी गईं प्रमुख मांगों में पंजाब के आंगनवाड़ी केंद्रों के 3 साल से 6 साल तक के बच्चों को वापिस केंद्रों पर भेजे जाना, आंगनवाड़ी वर्कर को प्री-नर्सरी टीचर का दर्ज़ा दिए जाना और वर्करों व हैल्पर्स का मानदेय दोगुना किया जाना व इसके अलावा यूनियन के द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्पर्स के पदों पर भर्ती, वर्करों को स्मार्ट फोन दिए जाने, पी.एम.वी.वाई. के वर्ष 2017 से लंबित फंड जारी करने, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों को पूर्ण आंगनवाड़ी वर्कर का दर्ज़ा देने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनाने आदि की मांग उठाई गईं।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राजी पी. श्रीवास्तव, डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग माधवी कटारिया, डिप्टी डायरेक्टर रुपिंदर कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'मिलनी प्रोग्राम' की शुरुआत, मंत्री बलजीत कौर ने महिला स्कीमों के बारे में जानकारी दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+