Punjab Weather: ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने बढ़ाई सर्दी की छुट्टियां, बच्चों के हित में लिया फैसला

पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है। सूबे के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में न तो कोई बढ़ोतरी हुई और न ही गिरावट आई।

भगवंत मान

हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भगवंत मान सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां और बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक, अब सभी स्‍कूल 8 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे। ताकि छात्र महफूज रह सकें और उन्‍हें कंपकंपाती ठंड में घर से बाहर न निकलना पड़े। बता दें, पंजाब सरकार ने पहले 2 जनवरी 2023 को स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन ठंड को देखते हुए स्कूल की छुट्टियां और बढ़ा दी गई हैं।

बता दें, पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है और सूबे के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में न तो कोई बढ़ोतरी हुई और न ही गिरावट आई। रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। प्रदेश में आज भी ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश जिलों में दोपहर तक घना कोहरा छाया रहेगा। बठिंडा शहर के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार कल रात साढ़े 11 बजे बठिंडा में दृश्यता 0 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से घने कोहरे में कमी आएगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, पंजाब में 11 और 12 को बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को पंजाब में रोपड़ का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 6.6, बठिंडा में 3.4, चंडीगढ़ में 4.5, जालंधर में 6.3, लुधियाना में 5.3, पठानकोट में 6.6 और पटियाला में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 13 जनवरी को ही पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। 14 और 15 जनवरी को तेज शीतलहर चलेगी।

फरीदकोट में ठंड से बुजुर्ग की मौत
कोटकपूरा रोड पर ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय टोनी बाबा के रूप में हुई, जो पिछले 11 वर्षों से कोटकपूरा रोड पर बने धार्मिक स्थल के पास झुग्गी बनाकर रहता था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि जसवंत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग की ठंड से मौत हुई है। इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+