पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन, AAP सरकार करेगी GST, बिजली-पराली पर चर्चा

आज पंजाब विधानसभा सेशन का दूसरा दिन:2 बजे से शुरू होगी कार्यवाही; सत्र में हंगामा होने के आसार; विश्वासमत पर छिड़ा विवाद

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है और हंगामा होने की आशंका बरकरार है, क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार द्वारा सेशन के पहले दिन गवर्नर को बताए बिना विश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने सेशन से वॉक आउट किया था। बताया जा रहा है कि, आज आम आदमी पार्टी GST व बिजली-पराली पर चर्चा करेगी।

Punjab Vidhan Sabha session second day, AAP government will discuss on GST, electricity-stubble

कल विरोध व शोर-शराबा करने पर सभी कांग्रेसी विधायकों को 27 सितंबर के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। सेशन के दूसरे दिन भी विपक्षी दलों द्वारा आम आदमी पार्टी का विरोध किए जाने की बात कही गई है। साथ ही CM के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की। कांग्रेसी से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि CM मान गवर्नर को बिना बताए सेशन के पहले ही दिन विश्वास प्रस्ताव लाए, जबकि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब गवर्नर को GST, बिजली और पराली के मुद्दों पर सेशन में चर्चा करने का एजेंडा बताया गया था।

Punjab Vidhan Sabha session second day, AAP government will discuss on GST, electricity-stubble

CM मान ने कांग्रेस और पूर्व CM चन्नी पर उठाए सवाल
सेशन के पहले दिन CM भगवंत मान ने कांग्रेस की पूर्व सरकार पर भाजपा को लोट्स ऑपरेशन में साथ देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल के अंतिम दिनों की कार्रवाई पर सवाल खड़े करके उनके गायब होने की बात कही थी। अपने जवाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने अमेरिका में इलाज करवाने व थीसिस पूरी करना बताया और कहा कि 24 घंटे में उनसे कभी भी फोन पर संपर्क कर सकते हैं।

AAP आज करेगी GST, बिजली-पराली पर चर्चा
आम आदमी पार्टी आज सत्र की कार्यवाही के दौरान GST, बिजली और पराली के मुद्दों पर चर्चा कर सकती है, लेकिन इन मुद्दों पर चर्चा हो सकेगी या नहीं, इसका पता सेशन की कार्यवाही शुरू होने पर ही लगेगा, क्योंकि सेशन के हंगामेदार रहने की आशंका बरकरार है।

2 बजे से सेशन की कार्यवाही
सेशन की कार्यवाही 2 बजे से शुरू हो जाएगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों समेत CM पंजाब और अन्य सभी विधायकों के अलावा कांग्रेस और भाजपा के विधायक भी पहुंच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+