पंजाब में हर महीने 300 यूनिट होगी फ्री, पिछले साल तक के सभी बिल भी माफ

पटियाला, 24 जुलाई। पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के लोगों से किया वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सूबे के बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली मुहैया करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मुहैया करने की गारंटी की शुरुआत एक जुलाई से हो गई है।

mann

इसका मतलब लोगों को अब से बिजली मुफ्त मिलेगी। उनके बिजली बिल अब जीरो आएंगे। भगवंत मान ने यह भी कहा कि राज्य के आम लोगों को एक और बड़ी राहत में 31 दिसंबर, 2021 से पहले के सभी बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह राज्य के लोगों के लिए बड़ी राहत है, जिन्हें अब तक बड़े बिजली भरने के लिए अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती थी। अब से सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली प्रति महीना मुफ्त मिलेगी, जिससे आम आदमी की दिक्कतें घटेंगी।

61 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
पंजाब के करीब 73 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 61 लाख को इस योजना का सीधा फायदा होगा। पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के इस निर्णय के तहत जारी वित्तीय वर्ष में सरकार पर बिजली सब्सिडी के तहत 6947 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मुफ्त बिजली के लिए तय की गई शर्तों के अनुसार, सामान्य वर्ग के लोगों को दो माह में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

अगर इससे एक यूनिट भी ज्यादा हुआ तो उन्हें पूरा बिल चुकाना होगा। वहीं, एक किलोवाट लोड कनेक्शन तक एससी वर्ग के लोगों को 600 यूनिट बिजली पूरी तरह मुफ्त रहेगी। इससे ज्यादा बिजली खर्च करने पर उन्हें 600 यूनिट के बाद के यूनिटों का बिल देना होगा। हालांकि एससी वर्ग के जो उपभोक्ता आयकरदाता हैं, उन्हें 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल चुकाना होगा।

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को दी बधाई
आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भगवंत मान सरकार की तारीफ करते हुए पंजाब के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- पंजाब के लोगों को बधाई! आज से पंजाब के लोगों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। लाखों परिवारों के अब हर महीने जीरो बिजली बिल आया करेंगे। हमने अपना वादा पूरा किया। आम आदमी पार्टी जो कहती है, वह करती है। पंजाब के लोगों को भी अब महंगी बिजली से छुटकारा मिलेगा।

पहली गारंटी वास्तविकता बन गई: राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि दिल्ली के बाद पंजाब अब देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां मुफ्त में बिजली मिलती है।

...लेकिन मुफ्त बिजली की अधिसूचना अभी जारी नहीं
मुफ्त बिजली की अधिसूचना अब तक जारी नहीं हुई है। इसके चलते योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा और योजना की शर्तें क्या होंगी। इस बारे में लोगों में असमंजस की स्थिति है। आम उपभोक्ता पहले से घोषित शर्तों के अनुसार ही फायदे-नुकसान का आकलन कर रहा है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही इस योजना के लाभपात्रों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी लेकिन इसके उलट आम लोगों ने अपने दो से तीन मंजिला भवनों में मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक मंजिल में अलग मीटर लगाने के लिए आवेदन करने शुरू कर दिए हैं, ताकि सभी मंजिलों का बिल अलग-अलग और 600 यूनिट से कम रहे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+