पंजाब: बारिश के कारण बिगड़े हालात, मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लोगों से की ये अपील
पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार श्री आनंदपुर साहिब हलके के कई गांवों और शहरों में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
इसे लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट किया है और श्री आनंदपुर साहिब के हालात का जिक्र किया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर कहा कि ''भारी बारिश न रुकने के कारण मेरे आनंदपुर साहिब हलके में हालात बिगड़ रहे हैं। खड्ड ओवरफ्लो हैं और कई गांवों के तालाब भी ओवरफ्लो हो गए हैं। नहरों को सुरक्षित रखने के लिए बी.बी.एम.बी. की टीमें लगी हुई हैं। फ्लड कंट्रोल रूम का गठन कर दिया गया है और में खुद कंट्रोल रूम को मॉनिटर कर रहा हूं। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स को भी बुला लिया गया है।
लंगर, पीने वाला पानी और दवाइयों का भी प्रबंध किया जा रहा है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रहे हैं। आपसे विनती है कि घरों से बिलकुल न निकलें। किसी भी जरुरत में मैं या मेरा प्रशासन या मेरे कोई भी साथी आप तक पहुंच करेंगे। दाता जी मेहर करो।''












Click it and Unblock the Notifications