पंजाब: शिरोमणि अकाली दल प्रमुख बादल बोले- सिद्धू को मैं-मैं के सिवाय कुछ नहीं आता

तरनतारन: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अमृतसर और डेरा बाबा नानक क्षेत्रों के कांग्रेस वर्करों को अकाली दल में शामिल करवाने एक पैलेस में पहुंचे। सुखबीर ने कहा कि माझा में आने वाले चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

Punjab: Shiromani Akali Dal leader sukhbir Badal Targets sidhu

वहीं तरनतारन में सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार लुटेरों की जमात निकली है जबकि आम आदमी पार्टी पर लोगों को यकीन नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पागल करार देते हुए सुखबीर ने कहा कि मैं-मैं के सिवाय उन्हें कुछ नहीं आता। अपनी टिकट बचाने के लिए कांग्रेस विधायक सिद्धू के खेमे में तो चले गए हैं, परंतु कांग्रेस की हार होगी। उन्होंने कहा कि मैंने तरनतारन के विकास के लिए 100 करोड़ की राशि दी थी, परंतु कांग्रेस ने लोगों को निराशा दी।

इस दौरान उन्होंने कई कांग्रेसियों को अकाली दल में शामिल करवाया। इनमें कांग्रेस के तरनतारन जिले से सांसद जसबीर सिंह डिंपा के मामा सिकंदर सिंह, डेरा बाबा नानक से सुखजिदर सिंह रंधावा के समर्थक भी शामिल है। इसके अलावा लेबरफेड के अध्यक्ष जगतार सिंह गोसल, तीन पार्षद जगदीप सिंह रिकू नरूला, जसबीर सिंह निजामपुरा और अश्विनी कुमार भगत, बलविदर सिंह हरूवाल पूर्व अध्यक्ष मार्केट कमेटी डेरा बाबा नानक, परमिदर सिंह घनिया महासचिव एनआरआइ विग समेत कई नेता शामिल हैं। वहीं, तरनतारन से मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुरमिदर सिंह रटौल को शिअद का महासचिव, पूर्व पार्षद जगदीश मुरादपुरा, विजयपाल चौधरी को उपाध्यक्ष, अनीता वर्मा को शिअद महिला विग का सूबा उपाध्यक्ष बनाते कहा कि इस बार सरकार बनते ही हरमीत सिंह संधू को बड़ा पद दिया जाएगा।

सुखबीर पहले ही तय समय से करीब डेढ़ घंटा लेट पहुंचे। प्रेस कांफ्रेस का कार्यक्रम जन सभा में तबदील हो गया। कार्यक्रम में न तो शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया और न ही कार्यक्रम में शामिल नेताओं और वर्करों ने मास्क पहने थे। पैलेस में क्षमता से अधिक कार्यकर्ता वहां मौजूद थे।

कार्यक्रम में एक कांग्रेस नेता जसबीर सिंह जो खुद को उपमुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा का दायां हाथ और कांग्रेस का उपाध्यक्ष बता रहा था। जब उनसे एक मीडिया कर्मी ने कांग्रेस छोड़ने पर सवाल किया तो वह सार्थक जवाब देने की जगह उन पर भड़क गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+