पंजाब: बोर्ड परीक्षाओं तैयारियां पूरी, मंत्री हरजोत बैंस ने दी जानकारी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं।

punjab government

मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। इस सबंधी जानकारी देते शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षाओं की शुरूआत कल सोमवार से 12वीं कक्षा की परीक्षा के साथ हो रही है।

उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा में अपीयर होने वाले परीक्षार्थी कि गिनती 299744 है। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 3914 स्कूलों में कुल 2255 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की गई है। इसी तरह साल 2022-23 की 5वीं श्रेणी की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से शुरू करवाई जा रही हैं, जोकि 4 मार्च तक जारी रहेंगी। इस श्रेणी में अपीयर होने वाले परीक्षार्थियों की गिनती 298296 है, जिनके लिए ऊंचे तौर पर सैल्फ सैंटर बनाए गए हैं।

बैंस ने बताया कि इस श्रेणी की परीक्षा हेतु 17307 सैल्फ परीक्षा केंद्र की स्थापना की गई है। 8वीं श्रेणी की परीक्षा हेतु 310311 परीक्षार्थियों के लिए 10694 स्कूलों में 2482 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। शिक्षा मंत्री अनुसार 10वीं श्रेणी की वार्षिक परीक्षा में अपीयर होने वाले 285068 रैगूलर, ओपन स्कूल प्रणाली अधीन परीक्षा देने वाले कुल 10361, अतिरिकत्त विषय कैटागरी अधीन कुExpand राजनीतिल 2366, कारगुजारी बढ़ाने लिए परीक्षा देने वाले कुल 20, री- अपियर विषया की परीक्षा देने वाले कुल 1090 परीक्षार्थियों के लिए 7178 स्कूलों में 2576 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि जिला शिक्षा अफसरों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं कि सुचारू ढंग से परीक्षा के संचालन उचित प्रबंध करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+