पंजाब: बिजली मंत्री के आदेश- तकनीकी स्टाफ को फील्ड में तैनात करने को कहा
punjab latest news in hindi: स्टाफ की कमी के कारण आ रही दिक्कत को लेकर सब स्टेशन के स्टाफ ने बिजली मंत्री को अवगत करवाया तो बिजली मंत्री ने दूसरी बार आदेश जारी किए हैं कि पीएंडएम जालंधर मंडल के अधीन आते 3 नंबर टेक्निकल कर्मचारियों को सब स्टेशनों पर तैनात किया जाए। जिसके बाद सीएमडी ने भी आदेश जारी कर दिए हैं।

खबरें आ रही थीं कि फील्ड में कर्मचारियों की कमी होने के कारण सब स्टेशनों पर बैठा स्टाफ 12 से 18 घंटे की ड्यूटी देने के लिए मजबूर है। क्योंकि तकनीकी स्टाफ इस समय क्लेरिकल काम कर रहा है। जिसका बोझ फील्ड में काम करने वाले पर आ गया है।
सब स्टेशनों के स्टाफ ने कई बार पटियाला हेड ऑफिस में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवार्ई नहीं हुई। जिसके बाद बिजली मंत्री हरभजन सिंह को शिकायत की गई। उन्होंने तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए आदेश दिया कि तकनीकी स्टाफ को बाहर फिल्ड में भेजा जाए। लेकिन स्टाफ को फील्ड में नहीं उतारा गया।












Click it and Unblock the Notifications