पंजाबः शहर में नई डिवीजन-सब डिवीजन बनेंगी, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

पंजाबः पावरकाॅम में कर्मचारियों के सेवामुक्त और तबादले होने से सबअर्बन सर्किल की कई डिवीजनों में बिना स्टाफ के काम चलाया जा रहा है।

punjab

पावरकाॅम ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में डिवीजन और नई सब डिवीजन बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। इसमें ईस्ट सब डिवीजन के तहत गोपाल नगर, ईस्ट और साउथ सब डिवीजन में टेक्निकल, कॉमर्शियल अधिकारी और स्टाफ की तैनाती होगी। यह सब बिजली के काम करवाने आने वाले लोगों की मुश्किलें देखते हुए किया गया है।

सब अर्बन सर्किल के एसई इंजी. सुरिंदर पाल सोंधी ने बताया कि बिजली मंत्री हरभजन सिह ने लोगों की मुश्किलों को देखते हुए पंजाब भर में नए सब डिवीजन और सब ऑफिस बनाने का फैंसला लिया है। इससे पहले कई डिवीजनों और सब डिवीजन में एक ही एसडीओ को टेक्निकल और कॉमर्शियल काम देखना पड़ता था। वहीं अब नई सब डिवीजन बनने से नई एक्सईएन की तैनाती होगी, जबकि सब ऑफिस बनाने पर दोनों एसडीओ अलग-अलग काम करेंगे।

पांच से 6 महीने में व्यवस्था बनने की उम्मीद, टेक्निकल-कॉमर्शियल काम के लिए अलग-अलग एसडीओ लगेंगे

सबअर्बन सर्किल ईस्ट डिवीजन में अब दो एक्सईएन होंगे। इसमें एक वेरका और दूसरा साउथ सब डिवीजन में अपना काम संभालेंगे। गोपाल नगर, साउथ, वेस्ट में दो-दो सब डिवीजन, जंडियाला और अजनाला में एक-एक सब डिवीजन होगी। करीब 5 महीने में बनने वाली नई सब डिवीजन और नए सब ऑफिस में कर्मचारी तैनात होंगे।

इससे बिजली संबंधी काम कराने में उपभोक्ता को दूर नहीं जाना पड़ेगा। गौर है कि कई सब डिवीजनों में उपभोक्ता ज्यादा है और टेक्निकल और कॉमर्शियल दोनों काम एक ही एसडीओ को देखने पड़ते थे, जिससे उपभोक्ता परेशानी झेलते रहते थे। टेक्निकल एसडीओ बिजली चोरी पकड़ने, बंद बिजली चालू करवाने, थ्री फेज मीटरों की रीडिंग लेने समेत अन्य काम करने होते है। जबकि कमर्शियल एसडीओ को ऑफिस के काम निपटाने होते है।

कॉमर्शियल काम करने वाले एसडीओ होंगे तैनात

पावरकाॅम की ओर से नए सब डिवीजन, नए सबऑफिस बनाने के बाद वहां कॉमर्शियल काम करने वाले एसडीओ बैठाए जाएंगे, जिसके पास आकर उपभोक्ता अपने बिजली बिल, बिजली के कोड, बिजली बिलों संबंधी हरेक हल करवा सकेंगे। अगर टेक्निकल एसडीओ, इंफोर्समेंट विभाग बिजली चोरी पकड़ता है तो बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता को कॉमर्शियल एसडीओ जुर्माना डालेगा।

खाली पोस्टें भरने की भी चुनौती... रईया, ब्यास, बाबा बकाला, टांगरा, नागोके, बुटारी, चाटीविंड में एसडीओ नहीं

पावरकाॅम में कर्मचारियों के सेवामुक्त और तबादले होने से सबअर्बन सर्किल की कई डिवीजनों में बिना स्टाफ के काम चलाया जा रहा है। जिसमें रईया के सीनियर एक्सईएन सुरिंदर पाल सोंधी को प्रमोट करके अपने सर्किल में एसई तैनात किया है। जबकि अब वहां एक्सएईन पद खाली पड़ा है। इसी तरह रईया, ब्यास, बाबा बकाला, टांगरा, नागोके, बुटारी, चाटीविंड में एसडीओ पद खाली पड़े है।

वहीं तरनतारन एसई इंजी. गुरशरण सिंह खैहरा का तबादला पीएंडएम विभाग में कर देने से वह पद खाली है और खैहरा द्व्रारा पीएंडएम में ज्वाइंन नहीं करने से वह पद खाली है। वहीं इसी महीने चीफ इंजीनियर सेवामुक्त हो जाएंगे। अब देखना है कि पावरकाॅम मैनेजमेंट चीफ इंजीनियर का पद कितने दिन में भरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+