BJP दिल्ली में फेल हुई तो अब पंजाब में चलाना चाहती है ऑपरेशन लोटस: AAP के मंत्री का दावा
चंडीगढ़। आज आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, भाजपा "दिल्ली में विफल" होने के बाद, अपना "ऑपरेशन लोटस" पंजाब में चला रही है। चीमा ने पार्टी के एक विधायक द्वारा प्राप्त एक कॉल का हवाला देते हुए यह दावा किया, जिसमें कहा गया कि, "दिल्ली आओ, तुम्हें भाजपा के बड़े नेताओं से मिलवाऊंगा,"

बता दें कि, "ऑपरेशन लोटस" एक कोड नेम है जिसका इस्तेमाल विपक्षी दल भाजपा द्वारा विधायकों को "अवैध तरीके से हथियाने" के लिए करते हैं। इसी क्रम में आज यानी कि, मंगलवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी या आप के नेता चीमा ने दावा किया कि पंजाब के विधायकों को बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली आने के लिए कहा गया, और पक्ष बदलने के लिए करोड़ों की पेशकश की गई। इस महीने की शुरुआत में, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने भाजपा पर केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग करने और दिल्ली के अपने कुछ विधायकों को राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने के लिए "20 करोड़ रुपये" की पेशकश करने का आरोप लगाया था।
वहीं, आरोप से इनकार करते हुए, भाजपा, जिसके पास पंजाब में सिर्फ दो विधायक हैं, ने कहा कि 'आप' नेतृत्व के भीतर दरार बढ़ रही है और हम पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
आज चीमा ने कहा कि पंजाब में 'आप' विधायकों को फोन आ रहे हैं, उन्हें आफर दिए जा रहे हैं। भाजपा ने पार्टी के 7 से 10 विधायकों के साथ संपर्क साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में सरकार गिराने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर स्टेट में पैसा के बल पर व दहशत पैदा कर सरकारें तोड़ने का काम कर रही है। देश के बहुत से राज्यों में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। आप्रेशन लोटस के तहत भाजपा अब पंजाब में भी अपना दबदबा बनाना चाह रही है।
चीमा ने कहा कि भाजपा ने पहले दिल्ली, फिर गोवा, मध्य प्रदेश व अन्य कई राज्यों को निशाना बनाया है और अब पंजाब भाजपा के निशाने पर है। भाजपा अरविंद केजरीवाल के दिल्ली माडल से घबराई हुई है, क्योंकि देश में आम आदमी पार्टी को सपोर्ट मिल रहा है। भाजपा 20-20 करोड़ के ऑफर देकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को खरीदना चाहती है।
इस तरह पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा द्वारा चलाए जा आप्रेशन लोटस पर तीखा हमला बोला। चीमा ने कहा कि भाजपा देश में एक सीरियल किलर बनकर काम कर रही है। भाजपा में खरीदो-फरोख्त की दुकानदारी चल रही है। भाजपा ने देश के कई राज्यों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा राज्यों में ई.डी. व केंद्रीय एजैंसियों का डर फैलाकर नेताओं को या तो पार्टी बदलने को कह रही है, या फिर ई.डी. का सामना करने की धमकियां दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications