पंजाब: मंत्री हरभजन सिंह ने लुधियाना में ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया, बोले- रक्तदान के लिए युवा आएं आगे

पंजाब के जिला लुधियाना में आज रक्तदान कैंप अनाज मंडी स्थित सेलिब्रेशन प्लाजा में आयोजित किया गया। इस कैंप में पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ विशेष रूप से पहुंचे।

punjab government

पंजाब के जिला लुधियाना में आज रक्तदान कैंप अनाज मंडी स्थित सेलिब्रेशन प्लाजा में आयोजित किया गया। इस कैंप में पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ विशेष रूप से पहुंचे। मंत्री हरभजन सिंह के साथ विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना व अन्य मौजूद रहे। मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि आज रक्तदान करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है।

बीमारियों से बचना तो करें रक्तदान
बीमारियों से यदि हमें दूर रहना है तो हमें रक्तदान करना चाहिए। शरीर से जब पुराना रक्त डोनेट होगा तभी नए सेल्स से हमारे शरीर में साफ रक्त बनेगा। रक्तदान करने से किसी इंसान की जान बचाई जा सकती है। जिस भी व्यक्ति को हमारा रक्तदान दिया जाता होगा कहीं न कहीं उस इंसान से हमारा खून का रिश्ता बन जाता है।

आपसी भाईचारा होता मजबूत
उन्होंने कहा कि रक्तदान आदि करने से हमारा आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है क्योंकि रक्त लेने या देने वाला व्यक्ति यह नहीं सोचता कि उसका रक्त किस धर्म के व्यक्ति को चढ़ाया जा रहा है। हमें समाज में आगे आकर रक्तदान के कैंपों में हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने हमेशा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और उन्हें इस क्षेत्र में पीछे नहीं रहना चाहिए, जो मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया, जो एक स्वस्थ ब्लड बैंक बनाने के लिए और भी महत्वपूर्ण है। मंत्री हरभजन कैंप के आयोजक सचिन शैली व उनके साथियों से मिले और उनके इस कार्य की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+