पंजाब विधानसभा सत्र में विपक्षियों के हंगामे पर मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि विपक्ष सदन का समय खराब करने में लगा हुआ है इसीलिए रोजाना विश्वासमत को मुद्दा बनाकर वह सदन में शोर-शराबा मचा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने आज विधानसभा के अंदर 2 दिनों में हुए हंगामे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब के महत्वपूर्ण मसलों की तरफ विपक्ष का ध्यान नहीं है।

Punjab Minister Brahmshankar Zimpa targets oppositions uproar in the Punjab Assembly session

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बार कह चुके हैं कि वह राज्य के गंभीर मसलों पर विधानसभा के अंदर चर्चा करने के लिए तैयार हैं परन्तु विपक्ष ने हमेशा ही विश्वास मत पेश किए जाने को मुद्दा बनाकर सदन को चलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई संवेदनशील व अहम मसले हैं। उनका हल निकालने के लिए विपक्ष को सदन के अंदर व बाहर रचनात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए। जिम्पा ने कहा कि सदन को न चलने देने का तमाशा पूरे पंजाबियों ने देख लिया है तथा इसके लिए विपक्ष को कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सदन का इतना कीमती समय कांग्रेस ने खराब किया। कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा ने भी वही राह पकड़ी हुई है। अब मुख्यमंत्री ने सदन का कार्यकाल बढ़ा दिया था ताकि पंजाब से जुड़े मसलों पर चर्चा हो सके परन्तु उसके लिए शायद विपक्ष तैयार ही नहीं है इसलिए वह बार-बार सदन में हंगामे कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वास मत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए पूरे देश को बताया जाना था कि किस तरह से भाजपा विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस शासित राज्यों में सरकारों को अस्थिर किया। हाल ही में कई सरकारों को गिराया भी गया तथा गोवा में भी कांग्रेस के विधायकों को भाजपा में शामिल किया गया इसलिए कांग्रेस को विश्वासमत को लेकर आम आदमी पार्टी का साथ देना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+