पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान करेंगी हिमाचल में रोड शो, आम आदमी पार्टी के नेता प्रचार में जुटे

punjab himachal news: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। इसीलिए आम आदमी पार्टी के पंजाबी नेता भी वहां प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि, पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान भी हिमाचल में रोड शो करेंगी।

Punjab Minister Anmol Gagan Maan roadshow in Himachal

बता दें कि, सीएम मान के रोड शो से पहले वहां हंगामा शुरू हो गया था। पूर्व फौजियों भगवंत मान के दौरे का विरोध कर रहे थे। भगवंत मान को यहां आम आदमी पार्टी का प्रचार करने आना था। पूर्व फौजी काले बिल्ले लगाकर आम आदमी पार्टी और सीएम भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि पंजाब सरकार ने जो चुनावों से पहले घोषणापत्र में वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए।' हालांकि, आम आदमी पार्टी का रोड शो नालागढ़ के चौंकीवाला से शुरू होगा और पुराना बस स्टैंड से आम आदमी पार्टी नालागढ़ के चुनाव कार्यालय तक निकलेगा।

भगवंत मान आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और नालागढ़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल चौहान के लिए प्रचार करेंगे। धर्मपाल चौहान ने बताया कि आम आदमी पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है जो कि नालागढ़ मे हो रहा है। पार्टी के मीडिया प्रभारी अमित रावत ने बताया कि सीएम मान की जगह अब रोड शो मंत्री अनमोल गगन मान करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+