पंजाब: मान सरकार लुधियाना के विकास में खर्च करेंगी 15 करोड़, मंत्री निज्जर बोले- टेंडर प्रक्रिया शुरू

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में विकास कार्यों पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं और साफ-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार ने लुधियाना के सौंदर्यीकरण का फैसला किया है, जिसके अधीन विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

 Punjab government

मंत्री निज्जर ने बताया कि ढंडारी पुल का पुनर्निर्माण बिटुमिनस कंक्रीट के साथ मैस्टिक एस्फाल्ट और तैयार मिश्रित कंक्रीट के प्रयोग के साथ किया जाएगा, पुडा रोड पर वार्ड नंबर 16-17 में चंडीगढ़ रोड से ताजपुर रोड तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा चांद नगर पुली से रेलवे लाइन कुंदन पुरी लुधियाना तक बुड्‌ढे नाले के साथ-साथ सड़क का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा।

डॉ. निज्जर ने कहा कि लुधियाना में ग्रीन बैल्ट का विकास पेट्रोल पंप से जालंधर बाइपास आर.एच.एस विंग तक, अमन स्वीट से जालंधर बाइपास एल.एच.एस. विंग तक और वॉक-वे के निर्माण के साथ-साथ बुड्‌ढा नाला समेत शिव पुरी से रेलवे लाइन क्रॉसिंग कुंदन पुरी तक दोनों तरफ ग्रीन बैल्ट के विकास कार्य किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी तरह लुधियाना के अलग-अलग पार्कों के विकास, चारदीवारी और अन्य मरम्मत के कार्य भी किए जाएंगे, जिससे लोगों को बढ़िया सुविधाएं और सैर करने के लिए साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।

मंत्री ने बताया कि लुधियाना में इन कार्यों के लिए टेंडर विभाग द्वारा 8 और 9 नवंबर 2022 को विभाग की वैबसाइट eproc.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। निविदा बोलियां तारीख 18 और 25 नवंबर 2022 को सुबह 11 बजे खोलीं जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+