पंजाब: मान सरकार देने जा रही मजदूरों को तोहफा, गरीब मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही गरीब मजदूरों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। पंजाब सरकार जल्द ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंजीकृत मजदूरों के लिए बेरोजगारी भत्ते के नियमों के संबंध में अधिसूचना जारी कर सकती है। इसके तहत गरीब मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

bhagwant mann

ज्वाइंट डायरेक्टर ग्रामीण विकास संजीव गर्ग ने बताया कि राज्य के वित्तीय विभाग ने बेरोजगारी भत्ता के नियमों को अधिसूचित करने के लिए बजट राशि को मंजूरी दे दी है। उन्हें उम्मीद है कि एक या दो सप्ताह के भीतर नियमों को अधिसूचित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने भत्ता देने पर कोई विचार नहीं किया। अब मान सरकार इस पर विचार करने जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब सरकार ने मजदूर वर्ग की न्यूनतम आय में वृद्धि की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+