पंजाब: मान सरकार का पंजाबी यूनिवर्सिटी के लिए बड़ा ऐलान, ग्रांट देने की घोषणा
पंजाब की मान सरकार ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के लिए बड़ा ऐलान करते हुए ग्रांट देने की घोषणा की है।

पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी में ग्रांट लेने के लिए 38 दिनों से चल रहे विशाल धरना गत दिन पटियाला शहरी विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और घनौर विधायक गुरलाल घनौर के प्रयासों के समाप्त हो गया है।
विधायक कोहली ने धरने पर जाकर यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपए प्रतिमाह ग्रांट देने की घोषणा की और कहा कि बाकी समस्याओं का भी बैठक कर समाधान किया जाएगा।
गौरतलब है कि कल पंजाबी यूनिवर्सिटी के छात्रों व अन्य वर्गों ने अजीतपाल कोहली की कोठी का घेराव करने का ऐलान किया परन्तु अजीतपाल ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ और बुद्धिमत्ता दिखाते हुए बीती रात से छात्रों व संघर्ष मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक करके इसका हल किया। कल छात्रों ने अजीतपाल कोहली के घर का घेराव रद्द कर दिया था। इसके बाद कोहली विधायक गुरलाल घनौर को धरने पर ले गए, जहां उन्होंने यह घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications