पंजाब: पठानकोट में नया सर्किट हाउस बनाने जा रही मान सरकार, 6 महीने में बनकर होगा तैयार
पंजाब: पठानकोट में नया सर्किट हाउस बनाने जा रही मान सरकार, 6 महीने में बनकर होगा तैयार

पंजाब सरकार पठानकोट में नया सर्किट हाउस बनाने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सर्किट हाउस के बनने से मंत्रियों समेत दूर-दराज से आने वाले मेहमानों को ठहरने में कोई परेशानी नहीं होगी।
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि इस सर्किट हाउस का कुल क्षेत्र 22800 वर्ग फुट होगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा 2 मंजिला इमारत बनाई जाएगी। यहां कुल 12 कमरे कमरों का निर्माण मंजूर किया गया है। इनमें से 2 VVIP रूम शामिल है। इनके अलावा एक कॉन्फ्रेंस हॉल और एक ड्राइंग रूम भी बनाया जाएगा।
6 महीने में बनकर तैयार होगा नया सर्किट हाउस
मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि पठानकोट के नए सर्किट हाउस निर्माण के लिए प्रशासकीय मंजूरी प्राप्त कर ली गई है। इसके बाद टेंडर कॉल किए गए। इस प्रोजेक्ट को अगले 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गौरतलब है कि पठानकोट के एक ओर हिमाचल प्रदेश तो दूसरी तरफ जम्मू एवं कश्मीर लगता है। इस कारण यहां देशभर से आने वाले मेहमान/अधिकारी व अन्य विशेष व्यक्तियों के ठहरने के लिए किसी उचित रिहाइश का प्रबंध नहीं था। यही कारण है कि पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में सर्किट हाउस निर्माण मंजूर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications