प्रदूषण काबू होगा: AAP नेता कंग बोले- पराली के निपटारे के लिए हमारी सरकार ने 35 हजार से ज्यादा मशीनें बांटी
चंडीगढ़: पराली जलाने के कारण बढ़े प्रदूषण स्तर को लेकर सियासत गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग द्वारा इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार को घेरा। इस बार पंजाब सरकार ने पराली के रख-रखाव के लिए किसानों को 35 हजार से ज्यादा मशीनें बांटी हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सवाल किया कि वह बताएं कि हरियाणा के किसानों को कितनी मशीनें बांटी गई हैं। पंजाब के किसानों को वायु प्रदूषण के लिए बार-बार बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार उत्तर भारत के सबसे अधिक प्रदूषित शहर हरियाणा के हैं।

मालविंदर कंग ने कहा कि पंजाब में 31 लाख हेक्टेयर धान की फसल होती है जबकि हरियाणा में 11 लाख हेक्टेयर है। पंजाब में चावल की खपत न होने के बावजूद राज्य पूरे देश के लिए चावल की आपूर्ति करता है। इस बार 2.9 लाख हेक्टेयर इलाके की पराली जलाई गई, जो गत वर्ष पंजाब में 5 लाख हेक्टेयर से अधिक थी। मान सरकार आने के बाद यह 2.9 लाख हेक्टेयर पर आ गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सिर्फ लुधियाना, अमृतसर और खन्ना शहर प्रदूषित हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि पराली जलाने का हल करने की बजाय पंजाब के सी.एम. मान आरोप-प्रतिरोध की सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार पर आरोप लगाने की बजाय सी.एम. मान को हरियाणा की तरह किसानों को राहत देकर पराली का प्रबंधन करना चाहिए।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications