पंजाब: लुधियाना में अब वाहन चालकों के लिए नई योजना, जानें अगले महीने से क्‍या होगा

लुधियाना। शहर में नगर निगम की पार्किंग साइट का इस्तेमाल करने वाले अब जरा सावधान हो जाएं। अगले माह निगम की पार्किंग साइट नीलाम होने के बाद वाहन चालक को घंटों के हिसाब से रुपये देने होंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस नई योजना का उद्देश्य है कि लोग अपने वाहनों को एक तय समय तक पार्क करें। निगम इस योजना के जहां पार्किंग ठेकेदारों को फायदा होगा, वही निगम खजाने में पैसा भी बरसेगा। वहीं दूसरी तरफ लोगों की जेब पर जरूर कुछ बोझ पड़ेगा।

Punjab: Ludhiana, drivers will have to pay fees, know the new scheme

पहले सुबह छह से लेकर रात्रि 10 बजे तक ली जाती थी फीस
नगर निगम के पास पहले छह पार्किंग साइट थीं। इसमें तीन साइट और जोड़ दी गई हैं। पहले पार्किंग साइट पर वाहन चालक से सुबह छह बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक की पार्किंग फीस ली जाती थी। इसमें दोपहिया वाहनों के 10 रुपये व चार पहिया वाहनों के 20 रुपये लिए जाते थे। अब निगम ने सिस्टम को बदलते पहले दो घंटे पार्किंग करने के लिए दोपहिया वाहनों की 10 रुपये फीस रखी है। इसके बाद उन्हें प्रति घंटे के हिसाब से पांच रुपये फीस देनी होगी।

नई योजना को समझें
अगर कोई व्यक्ति सुबह 10 बजे अपना स्कूटर लेकर किसी भी पार्किंग में जाता है। वह दोपहर 12 बजे तक अपना वाहन वहां से हटा लेता है तो उसे दो घंटे पार्किंग का इस्तेमाल करने पर 10 रुपये चार्ज देने होंगे। अगर वह अपने वाहन को दोपहर एक बजे वहां से निकालता है तो उसे पहले दो घंटे के 10 रुपये इसके बाद एक घंटा अतिरिक्त इस्तेमाल करने पर पांच रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इस तरह उसे तीन घंटे वाहन पार्क करने पर कुल 15 रुपये देने होंगे। इसी तरह कार मालिक को पहले दो घंटे के 20 रुपये देने होंगे। इसके बाद जितने घंटे अतिरिक्त लगेंगे उसे 10 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से पैसा चुकाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+