पंजाब: सरकार के निर्देशों पर नशा तस्करी के खिलाफ एक्शन, 1 हफ्ते में 366 नशा तस्कर दबोचे, 15 भगोड़े धरे
Punjab news: पंजाब में बीते एक सप्ताह में नशा तस्करी (NDPS) एक्ट के तहत कुल 258 केस दर्ज किए गए। इनमें कुल 366 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कॉमर्शियल क्वांटिटी के कुल 28 मामले दर्ज किए गए हैं, 189 मामले मीडियम क्वांटिटी और 49 मामले कम क्वांटिटी के हैं। कॉमर्शियल क्वांटिटी से संबंधित मामलों में कुल 37 बड़े तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

IG हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि फिरोजपुर में सबसे अधिक 25, होशियारपुर में 19, कपूरथला में 16 केस दर्ज किए गए हैं। कॉमर्शियल क्वांटिटी की ड्रग्स के सबसे अधिक 5 केस होशियारपुर में दर्ज किए गए। जबकि 2 मामले पटियाला और 2 मामले एसएएस नगर, मोहाली में दर्ज किए गए हैं।
नशा और ड्रग मनी रिकवर
बीते एक सप्ताह में 8 किलो हेरोइन, 7 किलो अफीम, 19 क्विंटल भुक्की, एक किलो चरस, 17 किलो गांजा, 2 किलो नारकोटिक पाउडर और एक करोड़ 22 लाख 36 हजार 290 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई है।
15 भगौड़े आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के मामलों में 2 जुलाई से जारी विशेष अभियान के तहत बीते एक हफ्ते में कुल 15 भगौड़ों को गिरफ्तार किया गया है। इससे अब तक गिरफ्तार कुल भगौड़ों की संख्या 444 पहुंच गई है। इनके अलावा 59,324 मेडिकल नशे की यूनिट्स बरामद की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications