पंजाब के हॉर्टिकल्चर मंत्री चेतन सिंह जौड़माजरा पहुंचे समाणा, किया विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का जायजा

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा, विभिन्न प्रोजेक्ट संबंधी कामकाज दिन-रात जारी रहेगा। इससे आमजन को सुविधा मिलने सहित लंबे समय से रुके या अधर में पड़े कार्य पूरे हो सकेंगे।

punjab

पंजाब के जनसंपर्क, हॉर्टिकल्चर मंत्री चेतन सिंह जौड़माजरा आज समाणा पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का जायजा लिया। साथ ही इस संबंध में अधिकारियों से मीटिंग भी की। जौड़माजरा ने कहा कि गांव और शहर के विकास के लिए नए प्राजेक्ट भी मंजूर किए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी।

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि विभिन्न प्रोजेक्ट संबंधी कामकाज दिन-रात जारी रहेगा। इससे आमजन को सुविधा मिलने सहित लंबे समय से रुके या अधर में पड़े कार्य पूरे हो सकेंगे। जौड़ामाजरा ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुछ प्रोजेक्टर संबंधी अधिकारियों से कामकाज पूरा करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

मंत्री ने AAP की जीत पर दी बधाई
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की रिकॉर्ड जीत पर मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने जिले के वोटरों का धन्यवाद किया। उन्हों ने पार्टी की नीतियों और CM भगवंत मान सरकार के लोकहित फैसलों पर लोगों द्वारा मोहर लगाए जाने की बात कही। साथ ही AAP प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत को लोगों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि मान सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने तक नहीं रूकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+