पंजाब: वन विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह पर मुकदमा कराएगी सरकार
punjab latest news in hindi: वन विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मान सरकार ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरों को पूर्व मंत्री साधू धर्मसोत, आई.एफ.एस. अधिकारी विशाल चौहान और डी.एफ.ओ. गुरमनप्रीत सिंह के खिलाफ मुकद्दमा शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

बता दें विजिलेंस ने इस भ्रष्टाचार मामले में मुकद्दमा चलाने की सी.एम. मान से अनुमति मांगी थी जिसे विभागीय अधिकारियों के कारण देरी हो रही थी। इसके बाद सी.एम. मान ने इस मामले को उच्चाधिकारियों को सौंप दिया था। पंजाब सरकार द्वारा अब ब्यूरो को इस मुकद्दमे को चलाने की मंजूरी मिल गई है। इस मामले में कई अधिकारियों द्वारा रुकावट डालने की भी कोशिश की गई थी। आपको बता दें कि, विजिलेंस एफ.आई.आर. दर्ज करते हुए धर्मसोत को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अदालत में चालान भी पेश हो चुका है, लेकिन केस चलाने की अनुमति के बिना अदालत इस मामले में फैसला नहीं दे सकती थी।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इन्हें राहत नहीं दी थी और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।












Click it and Unblock the Notifications