पंजाब को पेपरलेस बनाएगी सरकार, बचेंगे 21 लाख रुपए और 34 टन कागज

चंडीगढ़: पंजाब का बजट इस पर पेपरलेस होगा। इससे पंजाब के सरकारी खजाने के 21 लाख रुपए बचेंगे। वहीं 34 टन कागज की भी बचत होगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इससे हम करीब 834 पेड़ बचा लेंगे। उन्होंने इसे ई-गवर्नेंस की तरफ एक बड़ा कदम बताया। इस लिहाज से सारा बजट अब टैबलेट के जरिए पढ़ा जाएगा।

punjab

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह पहला पूर्ण बजट होगा। इससे पहले वोट ऑन अकाउंट के जरिए मान सरकार का कामकाज चल रहा है।

3 महीने के अंतरिम बजट से चल रही सरकार
पंजाब में CM भगवंत मान की सरकार को बने अभी सवा 2 महीने हुए हैं। सरकार का कामकाज चलाने के लिए सरकार ने अंतरिम बजट पास किया था। 3 महीने का यह अंतरिम बजट 37,120 करोड़ रुपए का था। इसमें से 4,643 करोड़ शिक्षा, 2,367 करोड़ कृषि, 2,726 करोड़ न्याय और पुलिस व्यवस्था के प्रशासन को संभालने के लिए थे। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास पर 1,484.64 करोड़ रुपए और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 1,345.61 करोड़ बजट पास किया था।

अगले महीने होगा बजट पेश
मान सरकार जून महीने में पूर्ण बजट पेश करेगी। पंजाब इस समय कर्ज में डूबा हुआ है। पंजाब पर करीब 3 लाख करोड़ का कर्ज है। सीएम बनने के बाद भगवंत मान ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान उनसे 2 किश्तों में एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज भी मांगा था। इसके अलावा सरकार के करीब 8 हजार करोड़ का कर्जा लेने की भी चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+